आप बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी हैं और अपनी महत्वकांक्षा की पूर्ति के लिए प्रयास भी करते हैं। आप एक ही समय में कई कार्य करते हैं, या कार्य करने का
प्रयास करते हैं इसलिए किसी भी कार्य को पूरा नहीं कर पाते हैं, और आपके कई कार्य अधूरे प़डे रहते हैं। आप जो भी कार्य शुरू करते हैं उसके तुरंत परिणाम की इच्छा करते हैं और ऎसा न होने पर आप कार्य को बीच में ही छो़ड देते हैं। आपको अपना प्रदर्शन अच्छा बनाए रखने के लिए हमेशा दुसरों की प्रेरणा की जरुरत पड़ती हैं। यदि आप अच्छा नहीं कर पाते हैं तो दुसरों पर इल्जाम लगाते हैं कि उन्होने साथ नहीं दिया जबकि यह आपका केवल बहाना होता हैं। आप आलसीपन और अनिच्छा की वजह से अपना काम नहीं कर पाते हैं। लेकिन इसके ठीक विपरीत जब भी आप जो भी लक्ष्य अपने लिये ठान लेते हैं, उन्हें पाने के लिए मेहनत भी करते हैं और उसे पा लेने के बाद ही चैन से बैठते हैं।
आपके दिमाग में जल्दबाजी अधिक रहती है। आप अपना जीवन अपनी शर्तों
पर जीना चाहते हैं। और अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करना चाहते हैं। किसी की कोई बात यदि आपको बुरी लग जाये तो आप तुरन्त नाराज हो जाते हैं, लेकिन मनाने पर तुरन्त मान भी जाते हैं। किसी बात पर बहुत देर तक स्थिर नहीं रह पाते हैं। जल्दी-जल्दी विचारों में परिवर्तन होता रहता है। खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं। तीखा और मसालेदार भोजन अधिक पसन्द करते हैं। पानी भी कम पीते हैं। पानी अधिक पीने की आदत डालिए। अन्यथा पित्त संबंधी समस्याओं से परेशान होंगे। आप बहुत साहसी होते हैं,
आपको अपने कार्यो में कोई भी रोक-टोक पसन्द नहीं होती है। आप स्वतन्त्रता से अपने कार्य करना चाहते हैं। आप किसी भी कार्य को शुरू करके नेतृत्व करना पसंद करते हैं, ना कि किसी और के प्रारंभ किये गये कार्य में समूह रूप में कार्य करना। जीवन में कितना भी कठिन समय क्यों न आ जाये, आप घबराते नहीं है। आप बिना पूर्व योजना के कार्य करते हैं और निर्णय लेते हैं, जल्दबाजी में लिए गये निर्णयों के कई बार खराब परिणाम भी आते हैं। आपको जो भी बात बुरी लगती है आप तुरन्त मुँह पर ही बोल देते हैं। किसी भी कार्य को सीखने या पाने की लगन आपमें होती है। अपने पास आये हर व्यक्ति की आप मदद करते हैं। आपमें आत्मविश्वास बहुत अधिक होता है। किसी भी कार्य की योजना पहले से ही आपके मस्तिष्क में रहती है लेकिन क्रियान्वयन के लिये समुचित योजना नहीं बनाते एवं उसके विभिन्न पहलुओं पर विचार नहीं करते।
