10 जून सन 2021 दिन बृहस्पतिवार का पहला सूर्य ग्रहण का विवरण


10 जून सन  2021 दिन बृहस्पतिवार  का पहला सूर्य ग्रहण का विवरण

आने वाले 10 जून को सूर्य ग्रहण के कारण भ्रम की स्थिति बनाई हुई है की भारत में सूर्य ग्रहण दिन में लग रहा है तो ग्रहण क्यों मान्य नहीं होगा और और कुछ ज्ञानीजन टीवी पर यूट्यूब पर ग्रहण के अच्छे और खराब प्रभाव के बारे में बता रहे हैं कि आने वाला सूर्य ग्रहण किस राशि पर भारी है किस राशि पर अच्छा है इन इन सभी कारणों से सामान्य लोग भ्रमित हो रहे हैं कि ग्रहण भारत में है या नहीं तो आइए जाने भारत में ग्रहण की स्थिति क्या है

भारत में ग्रहण की तिथि स्थिति

10 जून सन 2021 दिन बृहस्पतिवार तिथि अमावस्या ,वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में वर्ष का प्रथम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है यह ग्रहण भारत में दृश्य तो है, लेकिन इसका इस सूर्य ग्रहण का ग्रासमान अधिक से अधिक 3% रहेगा जो कि अत्यंत अत्यल्प ग्रास ग्रहण है, और शास्त्रों में कहा गया है कि 10% से कम ग्रहण की चर्चा पंचांग में नहीं करनी चाहिए इसलिए यह सूर्य ग्रहण भारत में पूर्ण दृष्टिगोचर नहीं होगा और इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा, इसलिए सभी धार्मिक कार्य विधिवत चलते रहेंगे

सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य इसका कारण जाने  10 जून सन  2021 दिन बृहस्पतिवार  का पहला सूर्य ग्रहण का विवरण

10 जून सन 2021 को जयेष्ठ अमावस पर जो सूर्य ग्रहण लगने वाला है वह भारत में दृश्य हैं, लेकिन संपूर्ण भारत में नहीं, यह सूर्य ग्रहण भारत के केवल अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तथा जम्मू कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में सूर्यास्त के समय स्वल्प ग्रास के रूप में दिखाई देगा पूर्ण रूप से दिखाई नहीं देगा होगा इसके अलावा यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया में भी आंशिक रूप में दिखाई देगा. जब कि ग्रीनलैंड, उत्तरी कनाडा और रूस में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा   

सूर्य ग्रहण के कारण पितृ पूजन ,वट सावित्री व्रत शनि जयंती पर्व की पूजा में कोई बाधा नहीं है। शनि जयंती का पूजन तथा वट सावित्री व्रत मान्य होगा। महिलाएं सावित्री व्रत का पूजन विधिवत कर सकेंगी मंदिर के कपाट भी बंद नहीं होंगे।

सूर्य ग्रहण का विवरण

ग्रहण प्रारंभ                 दोपहर 1 बजकर 42 मिनट

ग्रहण मध्य                 शाम 4 बजकर 12 मिनट

ग्रहण समाप्ति      शाम के 6 बजकर 41 मिनट

राशियों पर सूर्य ग्रहण का रहेगा शुभ प्रभाव:

मेष राशि- आपके लिए सूर्य ग्रहण अशुभ साबित होगा। आपको करियर में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि होने के योग बनेंगे। बिना सोचे समझे कोई भी कार्य करें नहीं तो निराशा हाथ लग सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ राशि- धन हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी पर भी भरोसा करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि आपकी ही राशि में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी।

मिथुन राशि इस राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण अच्छे परिणाम लेकर आएगा. खासतौर पर कला, मीडिया आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए ये फलदायी होगा. जो लोग चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, उनके लिए ये अच्छा समय है. वाणी पर नियंत्रण रखें. वाद-विवाद से बचें.

कर्क राशि कर्क राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का कोई नेगेटिव प्रभाव नहीं होगा. तनाव से बचें. अपने काम पर फोकस बनाए रखें. क्योंकि कर्क राशि के जातकों कों अपनी योजना धरातल पर और मजबूती से लानी होगी और उसमें उनको लाभ होगा। किसी भी काम के बारे में गहन विचार विमर्श करने के बाद ही निर्णय लें। सूर्य ग्रहण के बाद ही अपनी योजनाओं पर काम करें। इससे आपको सफलता प्राप्त होगी। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- सूर्य आपकी राशि के स्वामी ग्रह भी हैं। सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर शुभ प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको करियर में अच्छी खासी सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलने के आसार रहेंगे। नए दोस्त बनेंगे। शादीशुदा लाइफ अच्छी रहेगी।

कन्या राशि- धन हानि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। लेन-देन के काम करते समय सतर्क रहें। मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे। आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है।

तुला राशि- दांपत्य जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य खराब रहेगा। आय से अधिक धन खर्च होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। मन अशांत रहेगा तथा चिड़चिड़ापन आपके ऊपर हावी हो सकता है, जल्दबाजी में काम करें नहीं तो आपके ऊपर कर्ज बढ़ने के आसार रहेंगे।

वृश्चिक राशि इस समय आपको कारोबार के नुकसान का ध्यान रखना होगा. रोजगार में अचानक बदलाव हो सकता है. इसलिए व्यर्थ खर्च करने से बचें। खर्चे पर नियंत्रण रखें और क्रोध से बचें। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में थोड़ी दिक्कतें सकती हैंइसलिए चिड़चिड़ापन अपने ऊपर हावी होने दें तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी। धन और करियर के मामले में आपके लिए यह सूर्य ग्रहण बेहद सामान् रहेगा

धनु राशि- आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको करियर में अच्छी खासी सफलता प्राप्त होगी, और अवश्य ही आपको आपकी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों पर सूर्यग्रहण अशुभ प्रभाव लेकर रहा है, आपको इस दौरान सावधान रहना होगा क्योंकि इस समय मानसिक तनाव हो सकता है ,ग्रहण की वजह से संतान की चिंताएं हो सकती हैं, शिक्षा-प्रतियोगिता में थोड़ी बाधा सकती है, सोच-विचार करके ही कोई परिवर्तन करें. सेहत का ध्यान रखें।

.कुंभ राशि ग्रहण की वजह से बेवजह की काल्पनिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं. करियर में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें. इस समय जीवन में बड़े परिवर्तन के योग हैं. खुद को इसके लिए तैयार रखें. और किसी भी काम के बारे में गहन विचार विमर्श करने के बाद ही निर्णय लें।

मीन राशि ग्रहण की वजह से आपको लाभ होगा, आपके सभी रुके काम पूरे होंगे. आपकी धन की स्थिति में सुधार होगा आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलने के आसार रहेंगे, बस आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है, जल्दबाजी में काम करें।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने