सूर्य ग्रहण का विवरण 25 अक्टूबर सन 2022 दिन मंगलवार


सूर्य ग्रहण का विवरण 25 अक्टूबर सन 2022 दिन मंगलवार    

यह खंडग्रास सूर्यग्रहण लगभग संपूर्ण भारत में ग्रस्ततास्त खंडग्रहण के रूप में दिखाई देगा, यह ग्रहण पूर्वी भारत को छोड़कर समस्त भारत में ग्रस्ततास्त रूप में देखा जा सकेगा, भारत में इस ग्रहण का मोक्ष होने से पहले ही सूर्यास्त हो जाएगा,  यह ग्रहण संपूर्ण भारत में मान्य होगा और और इस ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाएगा, इसलिए धार्मिक अनुष्ठान, पूजा पाठ अन्य धार्मिक कार्यक्रम मंदिरों में आरतियां आदि सभी धार्मिक कार्य सूतक के चलते 25 अक्टूबर को सूर्य उदय के समय से ही बंद रहेंगे क्योंकि 25 अक्टूबर को सूतक सूर्य उदय से पहले रात्रि 2:30 बजे पर ही लग जाएगा, और ग्रहण मोक्ष के बाद शुद्धिकरण करके फिर से धार्मिक कार्य प्रारंभ होंगे।

सूर्य ग्रहण के सूतक का प्रारंभ समय

25 अक्टूबर को सूतक सूर्य उदय से पहले रात्रि 2:30 बजे पर ही लग जाएगा

भारत में सूर्य ग्रहण समय अवधि विवरण

ग्रहण प्रारंभ        4 बजकर 29 मिनट सायंकाल

ग्रहण मोक्ष                  5  बजकर 42 मिनट संध्या काल

पंचांग के अनुसार 25 अक्टूबर, मंगलवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण शाम 4:29 बजे से 5:42 बजे तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण कुल 1 घंटे 13 मिनट तक प्रभावी रहेगा।

भूगोल पर इस ग्रहण का समय भारतीय स्टैंडर्ड टाइम के अनुसार

ग्रहण प्रारंभ      2 बजकर 29 मिनट मध्याहृन (दोपहर)

ग्रहण मध्य(परम ग्रास)   4 बजकर 30 मिनट सायंकाल

ग्रहण मोक्ष                 6  बजकर 32 मिनट संध्या काल

सूर्य ग्रहण के कारण इस बार गोवर्धन पूजा की तारीख बदल गई है. इस बार दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं होगी.

गोवर्धन पूजा की तिथि एवं शुभ मुहूर्त

गोवर्धन पूजा तिथि: 26 अक्टूबर 2022, बुधवार

गोवर्धन पूजा मुहूर्त: 26 अक्टूबर 2022, प्रातःकाल 06 बजे से प्रातःकाल 08.43 तक

गोवर्धन पूजा अवधि: 02 घंटे 14 मिनट




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने