2023:- 30 या 31 अगस्त, कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन पर्व?

शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार हमेशा भद्रा रहित काल में मनाना शुभ होता है अगर रक्षाबंधन के दिन भद्रा रहे तो  इस दौरान राखी नहीं बांधनी चाहिए। इसी कारण  इस वर्ष 30 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा। पंचांग के अनुसार 30 अगस्त 2023 को श्रावण पूर्णिमा तिथि के साथ रक्षाबंधन  प्रातःकाल  10 बजकर 58 मिनट से प्रारंभ होगी और 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 5 मिनट तक रहेगी और 30 अगस्त 2023 को ही प्रातःकाल  10 बजकर 58 मिनट से भद्रा लग जाएगी जो रात को 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। इस साल भद्रा रक्षाबंधन के दिन पृथ्वी पर वास करेंगी जिस कारण से भद्रा में राखी बांधना शुभ नहीं रहेगा। भद्रा की समाप्ति के बाद ही राखी बांधना चाहिए। इसलिए 30 अगस्त 2023 को भद्रा के कारण रक्षाबंधन पर्व ना मना कर 31 अगस्त को प्रातःकाल  5 बजकर 54  मिनट से प्रातःकाल 07 बजकर 5 मिनट तक रक्षाबंधन का पूजन करें और राखी बांधना प्रारंभ करें

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने