2021 का प्रथम चंद्र ग्रहण 26 मई दिन बुधवार को लगने जा रहा है, इस दिन वैशाख की पूर्णिमा तिथि भी पड़ रही है. यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा । यह चंद्र ग्रहण दुनिया कई देशों के हिस्सों में दिखेगा। यह चंद्र ग्रहण किन हिस्सों में पूर्ण रूप से दिखेगा और किन हिस्सों में आंशिक रूप से दिखेगा। आइए एक नजर डालते हैं चंद्रग्रहण के विषय में कुछ महत्वपूर्ण बातों पर।
सायंकाल चंद्रोदय के समय यह चंद्र ग्रहण पश्चिम - बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पूर्वी उड़ीसा, मिजोरम मणिपुर, आसाम, त्रिपुरा तथा मेघालय में ग्रस्तोदय रूप बहुत कम समय लिए दिखाई देगा। इसके
अलावा यह चंद्र ग्रहण भारत के अन्य
स्थानों पर दिखाई नहीं देगा।
पूर्ण रूप से भारत में इन स्थानों में दिखेगा यह चंद्र ग्रहण
यह चंद्र ग्रहण प्रशांत तथा हिन्द महासागर, दक्षिण-पूर्वी एशिया ( जापान,
इंडोनेशिया, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, बर्मा, सिंगापुर, फिलीपींस आदि) उत्तरी व दक्षिण अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों सहित और ऑस्ट्रेलिया से यह पूर्ण
चंद्रग्रहण दिखाई देने वाला
है।
ग्रहण प्रारम्भ 15 बजकर 15 मिनट
शुरू होगा
ग्रहण मध्य 16 बजकर 49 मिनट
मध्य होगा
ग्रहण समाप्त 18 बजकर 23 मिनट
मध्य होगा
भारत में इस चंद्र ग्रहण का महत्व
मेष राशि : चंद्र ग्रहण थोड़े परेशानियों वाले संकेत दे रहा
हैं। चंद्र ग्रहण का मेष राशि पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा। जिसके कारण शारीरिक सुस्ती व स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अपनी परेशानियों की वजह से
गुस्सा दिखाने की जगह
शांत रहें। मेष राशि के लोग व्यापार में नया निवेश या कोई नया उद्यम शुरू नहीं करें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
वृषभ राशि : चंद्र ग्रहण का वृषभ राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ऐसे लोग प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से अच्छा संबंध घरेलू सौहार्द्र में वृद्धि करेगा। हां, की सेहत को लेकर आपको चिंता और परेशानी हो सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें अन्यथा साझेदारी के काम-काज
का तालमेल बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है। नौकरी में पदोन्नति की भी संभावना है। उम्मीद कर सकते है । पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझ सकता है। जरूरी यात्रा भी टल
सकती है।
मिथुन राशि : चंद्र ग्रहण का मिथुन राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आप प्रसन्न रहेंगे तथा जीवन साथी से अच्छा संबंध रहेगा, स्वस्थ महसूस करेंगे। शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे और परिश्रम अधिक करना पड़ेगा किंतु सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
संभव है। धन-लाभ होने के योग बन रहे हैं। और व्यावसायिक प्रतिस्पर्धियों पर नियंत्रण रखने में सक्षम होंगे। कानूनी मामले में शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि : चंद्र ग्रहण का कर्क राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ज्ञान और विद्या को प्राथमिकता देंगे। साथ
ही इस समय में
आप अधिक आध्यात्मिक हो
जाएंगे। ईश्वर भक्ति की
और ध्यान केंद्रित करेंगे और मानसिक तनाव से बचेंगे। इससे गुस्सा पर नियंत्रण करने में सक्षम होंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकेंगे। हां, संपत्ति में नया निवेश करने में सावधान रहेंलव लाइफ को लेकर अनिर्णय की स्थिति रहेगी।।
नौकरी या व्यापार में
अच्छे परिणाम मिलने के
संकेत हैं।
सिंह राशि : चंद्र ग्रहण का सिंह राशि पर नकारात्मक
प्रभाव पड़ेगा। आप कार्य को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं। आप परियोजनाओं को
समय पर पूरा करने को लेकर कार्य के प्रति व्यावहारिक रहें।आपके परिवार वालों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं
और आपको आर्थिक हानि हो सकती है।
वाहन और घर खरीदने की कोशिश में
हैं तो प्रयास सफल
होंगे। माना जा रहा
है कि चंद्रग्रहण के
प्रभाव की वजह से
आपके संबंध संबंध भाई-बहनों के साथ खराब हो सकते हैं।
कन्या राशि : चंद्र ग्रहण का कन्या राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। चंद्रग्रहण आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। कार्य क्षेत्र और घरेलू क्षेत्र में अपनी मेहनत से सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आप अपना काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक संबंध भी अच्छे रहेंगे। अध्ययन के क्षेत्र में अच्छी खासी सफलता हासिल होगी। नई योजनाओं से लाभ प्राप्त करेंगे।
तुला राशि : चंद्र ग्रहण का तुला राशि पर प्रभाव मध्यम रहेगा अथार्त चंद्र ग्रहण तुला राशि वालों के लिए ना बहुत अच्छा है ना बुरा। आज आप घरेलू मामलों में व्यस्त रहेंगे। घरेलू सामान खरीदने में खर्च होगा। आप बेकार के खर्च पर नियंत्रण रखें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अगर लेन-देन करते हैं तो आर्थिक हानि की पूरी संभावना है।
वृश्चिक राशि : चंद्र ग्रहण का वृश्चिक राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पैतृक व पारिवारिक व्यवसाय में कुछ कठिन निर्णयों को लागू करने में सफल होंगे। व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने में सक्षम होंगे। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। छात्र अपने करियर विकल्प को लेकर निर्णायक फैसला ले सकते हैं। हां, कोई बड़ा फैसला लेने से पहले धैर्य रखें।
धनु राशि : चंद्र ग्रहण का धनु राशि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको अप्रत्याशित समस्याओं से परेशानी हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कमाई को बेकार के खर्चे में बर्बाद करने से बचें। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। आप गुप्त शत्रुओं और प्रतिद्वंदियों से भी बचें।
मकर राशि : चंद्र ग्रहण का मकर राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपके लिए भी चंद्र ग्रहण शुभ संकेत लेकर आया है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरी या व्यवसाय में नए विचारों को लागू करने में भी सक्षम होंगे। आर्थिक रूप से आप तरक्की करेंगे व्यवसाय में पूंजी निवेश की योजना बना सकते हैं। भविष्य में आर्थिक लाभ होगा। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। लेकिन सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ेगा। पारिवारिक सौहार्द्र बना रहेगा |
कुंभ राशि : चंद्र ग्रहण का कुंभ राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित पुरस्कार मिलेगा। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठों से संबंध सुधरेंगे। आप कोई नई परियोजना भी आरंभ कर सकते हैं। स्वजनों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मीन राशि : चंद्र ग्रहण का मीन राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्र अपने करियर के लिए उच्च शिक्षा की योजना बना सकते हैं। बंद पड़ी हुई परियजनाएं फिर आरंभ हो सकतीं हैं। आप आंतरिक शांति के लिए किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं।
